वजन कम करने से फर्टिलिटी क्यों बेहतर होती है?
आजकल मोटापा, पेट की चर्बी और गलत लाइफस्टाइल की वजह से फर्टिलिटी यानी माता-पिता बनने की क्षमता कम हो रही है। ज्यादा वजन होने से शरीर के हार्मोन बिगड़ने लगते हैं जिससे महिलाओं में अंडा ठीक समय पर नहीं बनता और पुरुषों में स्पर्म कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में यदि अपना वजन कुछ कम कर लें तो हार्मोन फिर से संतुलित हो जाते हैं।
वजन कम होने से गर्भ धारण करने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। खासकर PCOS वाली महिलाओं को वजन घटने से बहुत फायदा होता है एवं प्रेग्नेंसी में भी दिक्कतें जैसे ब्लड प्रेशर या शुगर की समस्या कम हो जाती है। पुरुषों में भी स्पर्म की संख्या और ताकत बढ़ती है।
वजन घटाने से फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज:
तेज चलना (ब्रिस्क वॉकिंग) :
सामान्य चलने से थोड़ा तेज कदमों से चलना वजन कम करने की सबसे सरल एक्सरसाइज है। इसे करते वक्त सांस थोड़ी तेज चल सकती है लेकिन बात करने में समस्या नहीं आती। रोज 30-45 मिनट तेज चलने से वजन काम होनेमें बहुत सहायता मिलती है।
योगा:
कुछ योग वजन घटने विशेष रूप से लाभदायक होते हैं जैसे :
- भुजंगासन (कोबरा पोज): पेट के बल लेट जाएं, हाथों से छाती ऊपर उठाएं, सिर पीछे की ओर। इससे कमर और पेट के अंदर खून का दौर अच्छा होता है।
- बालासन (चाइल्ड पोज): घुटनों पर बैठें, आगे झुकें और हाथ सामने रखें। इससे तनाव बहुत कम होता है।
- सुप्त बद्ध कोणासन (लेटी हुई तितली मुद्रा): पीठ के बल लेटें, पैरों के तलवे आपस में जोड़ें और घुटने बाहर की ओर खोलें। इससे पेट के नीचे का हिस्सा रिलैक्स होता है। रोज 15-20 मिनट ये आसन करें। ये हार्मोन ठीक करते हैं और मन शांत रखते हैं।
तैराकी (स्विमिंग):
पानी में तैरने से पूरे शरीर की बहुत अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। जोड़ों पर बोझ नहीं पड़ता। अगर पूल उपलब्ध है तो 30 मिनट तैरना आपके लिए बहुत लाभदायक हो जाता है। शरीर रिलैक्स रहता है और वजन आसानी से कम होता है।
हल्की एक्सरसाइज:
इस तरह की सिंपल एक्सरसाइज पेट और कमर की मांसपेशियां मजबूत करने में सहायता करती है।
- स्क्वॉट्स: पैर कंधे जितने चौड़े रखें, धीरे नीचे बैठें जैसे कुर्सी पर बैठ रहे हों, फिर खड़े हो जाएं।
- प्लैंक: पेट के बल हाथों और पैर की उंगलियों पर शरीर सीधा रखें, जैसे तख्ता। शुरू में 20-30 सेकंड करें। भारी वजन बिल्कुल न उठाएं। सिर्फ अपने शरीर के वजन से करें।
साइक्लिंग:
साइकिल चलाएं या घर में स्टेशनरी बाइक पर भी यह एक्सरसाइज कर सकते हैं। ३० मिनट तक मध्यम स्पीड में इसे करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे पैर मजबूत होते हैं और कैलोरी जल्दी जलती है।
हफ्ते अनुसार आसान एक्सरसाइज प्लान:
सोमवार: 30-45 मिनट तेज चलना + 15 मिनट योगा।
मंगलवार: 30 मिनट तैराकी या साइक्लिंग।
बुधवार: आराम या हल्की सैर।
गुरुवार: स्क्वॉट्स, प्लैंक जैसी हल्की ताकत वाली एक्सरसाइज।
शुक्रवार: योगा (खास फर्टिलिटी आसन)।
शनिवार: लंबी सैर या तैराकी।
रविवार: पूरा आराम या हल्का स्ट्रेचिंग।
नोट करने योग्य बातें:
- एक्सरसाइज के साथ अच्छा खाना खाएं – एक्सरसाइज के साथ अच्छी डाइट रखना बहुत जरुरी होता है। जैसे – दाल, अंडा, दही, हरी सब्जियां ज्यादा लें। मीठा और तला हुआ कम करें।
- अगर PCOS है तो थोड़ी ताकत दिलाने वाली एक्सरसाइज (स्क्वॉट्स, प्लैंक) करना ज्यादा फायदा देंगी।
- यदि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या है तो कोई भी एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर से बात जरूर करें।
- एक्सरसाइज को मजबूरी न समझें, मजा लेकर करें। तनाव बिल्कुल न लें। तनाव लेकर की गई एक्सरसाइज उतना असर नहीं करती बल्कि इसका विपरीत असर हो सकता है।
- 3-6 महीने लगातार यदि आप 3-6 महीने तक अच्छी लाइफस्टाइल अपनाते हैं, तो आपको अच्छा रिजल्ट दिखेगा।
निष्कर्ष:
वजन अधिक होने से पुरुषों एवं महिलाओं की फर्टिलिटी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, लेकिन सही तरीके से वजन घटाने से इसमें सुधार संभव है। जब शरीर का वजन संतुलित होता है तो टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बेहतर काम करता है और स्पर्म की संख्या व गुणवत्ता सुधरती है।
नियमित वॉक, हल्की एक्सरसाइज और योग से शरीर एक्टिव रहता है और तनाव कम होता है। संतुलित भोजन और पूरी नींद भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। जल्दी वजन घटाने की बजाय धीरे-धीरे और स्वस्थ तरीका अपनाना ज़्यादा लाभदायक होता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर प्राकृतिक रूप से अपनी फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं।

