सालम पंजा एक ऐसी दुर्लभ औषधिय जड़ी-बूटी है जो पुरुषों में हो रही शारीरिक कमज़ोरी, यौन दुर्बलता एवं थकावट को दूर करने में अत्यंत लाभकारी होती है। हमारे आयुर्वेद में इसे “व्याग्रा” के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि, यह यौन स्वास्थय लाभ एवं यौन स्फूर्ति देने में बहुत असरदार होता है एवं साथ ही यह शरीर में नई ऊर्जा एवं सहन-शक्ति बढ़ाने का भी कार्य करता है।
सालम पंजा एक भारतीय औषधि है, जो अपनी अनूठी पांच उँगलियों जैसी संरचना के कारण “हट्टा-हट्टी” के नाम से भी जानी जाती है। यह पुरुषों में सहन शक्ति वृद्धि, ताकत बढ़ाने एवं अन्य कई स्वास्थ्य लाभ देने मेंसहायक है। इसके सेवन से पुरुषों की प्रजनन क्षमता, मानसिक तनाव एवं थकावट जैसी समस्या भी दूर होती है।
हम इस लेख के माध्यम से आपको सालम पंजा के फायदे और नुकसान, उसे प्रयोग कैसे करें के साथ-साथ उससे सम्बंधित और भी जानकारियां देने का प्रयास करेंगे।
सालम पंजा से मिलने वाले 7 प्रमुख फायदे
सालम पंजा आयुर्वेदिक गुणों से युक्त जड़ी-बूटी है जो विभन्न स्वास्थय लाभ पहुंचाते है। यह विशेषकर पुरुषों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में ज्यादा लाभकारी होते हैं। सालम पंजा के पुरुषों पर होने वाले लाभ को हम विभिन्न्न प्रकार से देख सकते हैं :
1. ताकत एवं ऊर्जा प्रदान करना
सालम पंजे का प्रयोग प्राचीन काल से ही एक पारम्परिक चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत होता आया है। इसमें विभिन्न प्रकार के एन्टिओक्सीडेंट्स एवं नूटीऐंट्स पाए जाते है जो इसे ख़ास बनाते है। इसमें मौजूद ये विशेष तत्व शरीर में ऊर्जा एवं ताकत बढ़ाने के काम आते है।
2. टेस्टोस्टेरोन की संख्या को बढ़ाता है
टेस्टोस्टोरेन एक विशेष प्रकार का हॉर्मोन होता है जो पुरुषों के स्वास्थ्य में विभिन्न प्रकार से कार्य करता है। यह पुरुषों में मांसपेशियों में वृद्धि, यौन समस्या में सुधार इत्यादि मे सहायक होता है। इस टेस्टोस्टेरोन होर्मोनेस के असंतुलन से पुरुषों में यौन इच्छा एवं यौन जीवन से सम्बंधित कई समस्याएं आती है। अतः सालम पंजे के सेवन से पुरुषों की इन समस्याओं में सुधार होता है।
3. शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि
पुरुष यौन स्वास्थ्य में शुक्राणु अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यदि पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या कम होने लगती है तो नपुंसकता आने की सभावना बढ़ने लगती है। सालम पंजा पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि कर यौन स्वास्थय लाभ पहुंचाता है।
4. वीर्य या स्पर्म की संख्या में सुधार
सालम पंजा पुरुषों में यौन स्वास्थय में होने वाली समस्या जैसे – स्पर्म जिसे “वीर्य” के नाम से भी जाना जाता है, में आ रही समस्या में सुधार लाने में सहायता करती है। यह स्पर्म में मिलने वाली “फ्रुक्टोज़” कि मात्रा में वृद्धि करने में सहयता करती है। फ्रुक्टोज़ स्पर्म में पाया जाने वाला तत्व है जो शुक्राणुओं को ऊर्जा प्रदान करने मं सहायता करता है।
5. एनाबोलिक प्रक्रियाओं पर नियंत्रण
सालम पंजा पुरुष स्वास्थ्य के अंतर्गत एनाबोलिक क्रियाओं में नियंत्रण का भी कार्य करता है। एनाबोलिक क्रियाओं से तात्पर्य ऐसी क्रियाओं से है जिसके अंतर्गत शरीर में उत्तकों एवं मांश्पेशियों में वृद्धि होती है। सालम पंजा इन क्रियाओं पर नियंत्रण से यौन स्वास्थ्य में सुधार लाने में सहायक होती है।
6. यौन स्वास्थ्य में सहायक
सालम पंजा यौन स्वास्थय एवं यौन प्रदर्शन में सुधार लाने में सहायता करती है। एक अध्यन के अनुसार, सालम पंजा के अर्क का प्रयोग किये जाने पर यह ज्ञात हुआ की इसके अर्क की सहायता से यौन प्रदर्शन की गुणवत्ता एवं समय में भी वृद्धि हुई।
7. तनाव कम करने में सहायक
सालम पंजा अन्य स्वाथ्य लाभ देने के साथ – साथ तनाव कम करने में भी सहायक होता है। यह शरीर में उपस्थित कार्टिसोल नामक घटक के स्तर को नियंत्रित करने में सहायता करता है। यह तत्व मस्तिष्क को शांति एवं स्थिरता प्रदान करती है। सालम पंजा की इस विशेषता के कारण, यह यौन सम्बन्ध के दौरान होने वाले तनाव को कम करने में सहायता करता है।
उपयोग करने की विधि
सालम पंजा एक ऐसी जड़ी-बूटी है जिसका प्रयोग विभिन्न स्वास्थय समस्याओं के समाधान के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग आवश्यकता एवं स्थिति के आधार पर भिन्न – भिन्न प्रकार से किया जा सकता है।
| पाउडर के रूप में | सूप के रूप में | लेप के रूप में |
| सालम पंजे का प्रयोग पाउडर के रूप में किया जा सकता है। | सालम पंजे को सूप या काढ़े के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है। | सालम पंजे का प्रयोग लेप के रूप में भी किया जा सकता है। |
| सलाम पंजे के पाउडर 1/4 या 1 – 3 ग्राम की मात्रा में ले। | इसके पाउडर को दूध या पानी में उबाल कर प्रयोग कर सकते हैं। | घाव या प्रभावित क्षेत्र में इसका लेप लगा कर समस्या को कम किया जा सकता है। |
| इसे गरम पानी या गर्म दूध के साथ ले सकते हैं। | ||
| इसे सुबह खाली पेट या रात सोने के पहले लेना ज्यादा लाभकारी होता है। |
अन्य जड़ी बूटियों के मिश्रण साथ
- सालम पंजा का प्रयोग अन्य जड़ी बूटियों के साथ भी कर सकते हैं।
- जड़ी बूटियां जैसे अश्वगंधा या सतावरी के साथ मिश्रित कर काढ़ा बनाकर इसका प्रयोग करें।
निष्कर्ष
सालम पंजा भारत समेत अन्य कई राष्ट्रों में पायी जाने वाली अत्यंत लाभकारी जड़ी-बूटी है। सलाम पंजा के फायदे पुरुषों के लिए बहुत उपयोगी है। यह आयुर्वेदिक औषद्धि पुरुषों की यौवन शक्ति, शारीरिक ताकत एवं सहन शक्ति बढ़ाने में विशेष रूप से लाभकारी है। यह न सिर्फ शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि संपूर्ण यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी सहायक होता है।
सालम पंजा के फायदे और नुकसान दोनों को समझकर, इसका उपयोग सावधानी से करना अत्यंत आवश्यक है, वरना इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। अतः इसका उपयोग सही मात्रा मैं और सावधानी से करना आवश्यक है।

