You are currently viewing क्या कम यौन इच्छा कोई बीमारी है?

क्या कम यौन इच्छा कोई बीमारी है?

कम यौन इच्छा (low libido) कोई बड़ी बीमारी नहीं होती, बल्कि यह एक ऐसी स्थिति है जिसका इलाज संभव है। बहुत से महिला एवं पुरुष इस समस्या से गुजरते हैं , यह जीवन का समान्य हिस्सा है। चिंता की बात यह है जब यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे, आपकी जिंदगी में काफी परेशानी पैदा करे, रिश्तों पर बुरा असर डाले और आपको इससे मानसिक तनाव हो। इसके कारण जीवन में समस्या आने का मतलब होता है अब चिकित्सकीय सलाह की आवश्यकता है।    

आधुनिक चिकित्सा पद्धति में इसे Hypoactive Sexual Desire Disorder (HSDD) या कम यौन इच्छा विकार कहते हैं। DSM-5 (मानसिक विकारों का आधिकारिक वर्गीकरण) में इसे पुरुषों के लिए अलग और महिलाओं के लिए Female Sexual Interest/Arousal Disorder के नाम से जाना जाता है।  इस लेख में हम इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानेंगे। 

कम यौन इच्छा क्या है?  

यौन इच्छा या सेक्स ड्राइव हर व्यक्ति में अलग-अलग होती है। कुछ लोगों में यह ज्यादा रहती है, तो कुछ में कम। उम्र बढ़ने के साथ यह धीरे-धीरे यौन इच्छा का कम होना एक स्वाभाविक बात है। जैसे-जैसे हम 30-40 की उम्र पार करते हैं, हमारे हार्मोन में बदलाव आता है और सेक्स की इच्छा पहले जैसी नहीं रहती। इसके अतिरक्त थकान, काम का बोझ, या छोटी-छोटी बीमारियां भी इस पर असर डालती हैं।  

6 महीने या उससे ज्यादा समय तक यौन विचार बहुत कम आएं, सेक्स में रुचि न हो और इससे आपको मानसिक तनाव हो या रिश्ते में समस्या आए, तो इसे हाइपोएक्टिव सेक्शुअल डिजायर डिसऑर्डर (HSDD) कहा जाता है। महिलाओं में इसे फीमेल सेक्शुअल इंटरेस्ट/अराउजल डिसऑर्डर भी कहते हैं।

कम यौन इच्छा के लक्षण क्या हैं?

हर व्यक्ति में यौन इच्छा कम होने के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। समान्य रूप इस स्थिति में निम्नलिखित लक्षण देखे जा सकते हैं : 

  • सेक्स के बारे में विचार या फैंटसी बहुत कम आना या बिल्कुल न आना।
  • पार्टनर के साथ closeness होने पर भी उत्तेजना न महसूस होना।
  • सेक्स करने की इच्छा न होना, यहां तक कि शुरू करने में भी मन न करना।
  • हस्तमैथुन या किसी भी यौन गतिविधि में रुचि कम होना।
  • इससे मानसिक परेशानी – जैसे उदासी, चिड़चिड़ापन, आत्मविश्वास की कमी या रिश्ते में तनाव।

अगर ये लक्षण सिर्फ कभी-कभी हों, तो चिंता न करें। लेकिन लगातार रहें, तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।

कम यौन इच्छा के मुख्य कारण

यह समस्या अक्सर निम्नलिखित कारणों से हो सकती है 

शारीरिक कारण 

  • हार्मोन में कमी: पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन और महिलाओं में एस्ट्रोजन या टेस्टोस्टेरॉन कम होना। रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज), गर्भावस्था के बाद या थायरॉइड की समस्या में यह आम है।
  • बीमारियां: डायबिटीज, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, क्रोनिक किडनी समस्या या नींद की गड़बड़ी।
  • दवाइयां: एंटीडिप्रेसेंट (खासकर SSRI वाली), ब्लड प्रेशर की दवाएं, दर्द निवारक या कुछ कैंसर की दवाएं सेक्स ड्राइव कम कर सकती हैं।
  • जीवनशैली: ज्यादा शराब, धूम्रपान, मोटापा या व्यायाम न करना।

मानसिक कारण

  • तनाव, चिंता या डिप्रेशन: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह सबसे बड़ा कारण है।
  • बॉडी इमेज की समस्या: खुद को पसंद न करना या पुराने बुरे अनुभव।
  • अवसाद: इससे रोजमर्रा के कामों में भी रुचि कम हो जाती है, सेक्स तो दूर की बात।

रिश्ते से जुड़े कारण

  • पार्टनर से भावनात्मक दूरी, झगड़े या विश्वास की कमी।
  • सेक्स के दौरान दर्द या असुविधा (महिलाओं में योनि सूखापन आम है)।
  • बच्चे होने के बाद या काम का बोझ ज्यादा होने से समय न मिलना।

यौन इच्छा को सुधारने के सामान्य उपाय

निम्नलिखित कुछ उपायों द्वारा इस समस्या को सुधारा जा सकता है:

जीवनशैली में बदलाव 

  • रोज व्यायाम करें: 30 मिनट वॉक या योग से हार्मोन बैलेंस होते हैं और तनाव कम होता है।
  • अच्छी नींद लें: 7-8 घंटे सोना जरूरी।
  • स्वस्थ खाना: हरी सब्जियां, फल, नट्स, मछली और डेयरी शामिल करें। ज्यादा प्रोसेस्ड फूड या शुगर से बचें।
  • शराब और धूम्रपान छोड़ें: ज्यादा शराब पीना या धूम्रपान करना भी नुकसानदेह होता है तो इसे जितना हो सके कम करें।  
  • तनाव कम करें: मेडिटेशन, योग या हॉबी अपनाएं।
  • रिश्ते सुधारें: पार्टनर से खुलकर बात करें। साथ समय बिताएं, गैर-यौन closeness बढ़ाएं जैसे गले लगना या किस करना। कपल्स थेरेपी लें अगर जरूरत हो।

घरेलू और प्राकृतिक उपाय

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां

  • अश्वगंधा:  तनाव कम करता है, टेस्टोस्टेरॉन बढ़ाता है, एनर्जी और इच्छा सुधारता है।
  • शिलाजीत:  स्टेमिना, टेस्टोस्टेरॉन और सेक्स पावर बढ़ाता है।
  • सफेद मूसली:  लिबिडो, स्टेमिना और सेक्सुअल हेल्थ में बहुत मदद करता है।

रोज़मर्रा के फूड्स

  • डार्क चॉकलेट : मूड अच्छा करता है, खुशी बढ़ाता है।
  • केला:  एनर्जी देता है, हार्मोन बैलेंस करता है।
  • बादाम: जिंक से टेस्टोस्टेरॉन बढ़ाता है।
  • अदरक: यह ब्लड फ्लो बेहतर करता है, शरीर गर्म रखता है।

चिकित्सकीय मदद

  • डॉक्टर से मिलें: सेक्सोलॉजिस्ट, मनोचिकित्सक या स्त्री/पुरुष रोग विशेषज्ञ।
  • टेस्ट करवाएं: हार्मोन (टेस्टोस्टेरॉन, थायरॉइड), ब्लड शुगर आदि।
  • थेरेपी: सेक्स थेरेपी या माइंडफुलनेस बेस्ड CBT बहुत फायदेमंद।
  • दवाइयां: कारण के अनुसार-महिलाओं के लिए फ्लिबैंसेरिन या ब्रेमेलानोटाइड, पुरुषों के लिए टेस्टोस्टेरॉन थेरेपी (डॉक्टर की सलाह से)।

निष्कर्ष    

कम यौन इच्छा कोई शर्म की बात नहीं है बल्कि यह हमारे शरीर, मन और जीवनशैली से जुड़ा एक संकेत हो सकता है। तनाव, नींद की कमी, गलत आदतें, हार्मोनल बदलाव या रिश्तों में दूरी इसके सामान्य कारण हैं। सही दिनचर्या, संतुलित आहार, मानसिक शांति और आपसी संवाद से इसे काफी हद तक सुधारा जा सकता है। यदि समस्या लंबे समय तक बनी रहे या मानसिक तनाव बढ़ाने लगे, तो विशेषज्ञ से सलाह लेना ही सबसे बेहतर उपाय है।

सबसे ज़रूरी बात यह है कि इस समस्या को लेकर शर्म या डर महसूस न किया जाए। खुलकर बात करना, स्वस्थ दिनचर्या अपनाना, पर्याप्त नींद लेना, संतुलित आहार और योग-प्राणायाम जैसे प्राकृतिक उपाय यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आयुर्वेद भी शरीर की ऊर्जा और संतुलन को सुधारकर इस स्थिति को संभालने का सुरक्षित रास्ता दिखाता है।